फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि इस डॉक्टर के पास गए थे Varun-Natasha, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप

4/9/2023 10:58:24 AM

मुंबई। वरुण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुज के क्यूट कपल में से एक हैं। हाल ही में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर नजर आए। कपल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं कि कब ये दोनो पेरेंट्स बनेंगे, लेकिन अब कुछ और ही सच्चाई सामने आ रही है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वरुण धवन को हाल ही में अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया। खबर सामने आई कि दोनों मुंबई के खार एरिया में स्थित फर्टिलिटी क्लिनिक पहुंचे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कपल को बधाई देने लगें थे। लेकिन अब कुछ और ही सच्चाई सामने आ रही है। जानकारी के अनेसार दोनों अभी बच्चे का प्लान नहीं कर रहें हैं बल्कि मामला कुछ और ही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास पहुंचे थे। बता दें कि बीते शनिवार को वरुण धवन और नताशा को फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद से लोगों को गलतफहमी हो गई थी की शायद कपल बेबी प्लीनिंग कर रहें हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News