वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान, एक्टर ने शेयर किया प्यारा वीडियो

6/15/2021 9:00:11 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। वरुण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है, दरअसल एक्टर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। वरुण ने फैंस को उससे परिचित कराया है। 


वीडियो में वरुण जमीन पर लेटे हुए हैं। एक्टर नन्हे पप्पी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पप्पी एक्टर के साथ खेल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'फादरहुड, अभी भी मैं मेरे लड़के का नाम नहीं रख पाया हूं, कृपया मेरी मदद करें।' वरुण का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

काम की बात करें तो वरुण बहुत जल्द फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा अडवाणी दिखाई देंगे। इसके अलावा वरुण फिल्म भेड़ियां में भी काम करते नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur