मैडम तुसाद म्यूज़ियम में बनेगा वरुण धवन का जुड़वा

10/16/2017 1:53:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 में फ़िल्म 'स्टूडैंट ऑफ़ द इयर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बहुत ही कम समय में उन्होंने ना कि सिर्फ़ बॉलीवुड को बेहतरीन फ़िल्में दीं बल्कि, आम जनता के दिलों पर भी राज किया। हाल ही में वरुण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

दरअसल, वरुण की रिलीज़ हुई फ़िल्म 'जुड़वा 2' की सक्सैस मना रहे वरुण धवन के लिए सेलिब्रेशन का एक और मौका आया है और यह मौका है उनका मोम का पुतला! अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं, दुनिया भर में मशहूर सैलेब्रिटीज़ के वैक्स स्टेचू के म्यूज़ियम मैडम तुसाद की। कहा जा रहा है कि वरुण का मोम का जुड़वा हांग कांग के मैडम तुसाद के म्यूज़ियम में नज़र आने वाला है। यह ख़बर वरुण के मेंटर और फ़िल्ममेकर करण जोहर ने अपने ट्वीटर के ज़रिये शेयर की। उन्होंने वरुण की तस्वीर के साथ इस गुड न्यूज़ को लोगों के सामने पेश किया और लिखा- 

बता दें कि हांग कांग के मैडम तुसाद में वरुण धवन पहले बॉलीवुड स्टार हैं जिनका वैक्स स्टेचू बन रहा है। वरुण के अलावा हाल ही में लेजेंड सिंगर आशा भोसले का भी वैक्स स्टेचू तैयार किया गया जो दिल्ली के मैडम तुसाद का हिस्सा हैं।