‘मुझे लगता है कि…’ हॉलीवुड एक्ट्रेस को ‘किस’ करने पर ट्रोल हुए Varun Dhawan ने ट्वीट कर बताया सच!

4/2/2023 3:58:44 PM

मुंबई। नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर का इवेंट मुंबई में दो दिन तक चला। ये इवेंय मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम है 'इंडिया इन फैशन'। दूसरे दिन इस इवेंट में अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स के फैशन का जलवा देखने को मिला। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा जोनस, गौरी खान, सुहाना खान, सोनम कपूर, आर्यन खान, श्रद्धा कपूर, जाह्नवी कपूर, दिशा पाटनी से लेकर सलमान खान और हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हेडिड समेत सितारे रेड कार्पेट पर नजर आएं।

इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने डांस परफॉर्म भी दी। इस दौरान वरुण ने हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद संग स्टेज पर डांस किया। एक्टर ने मॉडल को गोद उठाया और उन्हें गाल पर किस भी किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स वरुण धवन को ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, यह जरुरी नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा, वरुण धवन ने गिगी को गोद में क्यों उठाया यह एक्सपैक्ट नहीं किया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, वरुण धवन की गिगी को उठाना आज इंटरनेट पर सबसे शर्मनाक बात है।

 

लेकिन अब इन सब के बीच वरुण ने ट्रेलर्स से तंग आकर एक ट्वीट किया है ‘मुझे लगता है कि आज आप जागे हैं और जागने का फैसला किया है। तो मुझे अपना बबल फोड़ना चाहिए और आपको बताना चाहिए कि उन्हे स्टेज पर पुलाना पहले से तह था, इसलिए बाहर जाने और चीजों के बारे में कुछ करने के बजाय बाहर निकलने के लिए एक नया ट्विटर का कारण खोजें। शुभ प्रभात’

आपको बतां दे की गिगी हदीद एक अमेरिकी फैशन मॉडल हैं। गिगी हदीद ने पहली बार दो साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की थी।  

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi