अरुणाचल प्रदेश की सड़क पर शर्टलेस होकर दौड़े वरुण धवन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

3/20/2021 12:41:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' फिल्म कि शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के लिए बीते दिनों एक्टर अपनी को-स्टार कृति सेनन संग अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थी। इसी बीच में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की सड़कों पर दौड़ लगाते का अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है। 

 

इस वीडियो को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर शर्टलेस होकर तेजी से दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक और लड़का दौड़ लगा रहा है, एक्टर पिछाड़ देते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस दौरान वरुण का बेहद हैंडसम लुक देखने को मिल रहा है। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।


वरुण की फिल्म 'भेड़िया' की बात करें तो इस फिल्म में पहली बार एक्टर एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन लीड किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Content Writer

suman prajapati