वरुण धवन ने कुछ इस तरीके से पकड़ी कियारा अडवाणी की कमर, भड़के यूजर्स बोले- ''ये कुछ ज्यादा नहीं मजे ले रहा''

6/24/2022 12:45:04 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी फिल्म 'जुग जुग जियो' आज यानि 24 जून सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में वरुण-कियारा के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम भूमिका में हैं। रिलीज से पहले टीम ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। इसी बीच वरुण और कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए हैं। 


वीडियो में वरुण ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। वहीं कियारा व्हाइट टॉप और पिंक पैंट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। कियारा और वरुण पूल के किनारे पोज दे रहे हैं। इसके बाद दोनों पूल के किनारे वॉक करते हुए जाते हैं, तभी वरुण कियारा को कमर से पकड़ने की कोशिश करते है, जिससे एक्ट्रेस असहज महसूस करती है। इस सब को देखकर यूजर्स ने वरुण की क्लास लगा दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक यूजर ने लिखा- ये कुछ ज्यादा नहीं मजे ले रहा।

दूसरे यूजर ने लिखा- कैरेक्टरलेस लड़का।

एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो छेड़ रहा है, मुझे आना होगा। 


काम की बात करें तो वरुण और कियारा की फिल्म 'जुग जुग जियो' आज रिलीज हो चुकी है। अब देखना ये होगा की लोग फिल्म को कितना प्यार देते हैं। वहीं एक्टर फिल्म 'भेड़ियां' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन है। 

Content Writer

Parminder Kaur