वरुण धवन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

6/19/2021 8:35:03 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केसों में कमी देखने को मिल रही है, लेकिन पूरे देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी कोरोना टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और लोगों से खास अपील भी की है।


तस्वीरों में वरुण लाइट पिंक टी-शर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फेस पर मास्क लगाया हुआ है। डॉक्टर वरुण को वैक्सीन लगा रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- अद्भुत डॉक्टरों को धन्यवाद। प्रिक नहीं बनिए जाकर प्रिक लगवाइए यानि कि वैक्सीन लगवाइए। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो वरुण बहुत जल्द फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा अडवाणी दिखाई देंगे। इसके अलावा वरुण फिल्म भेड़ियां में भी काम करते नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur