अनुष्का शर्मा ने वरूण धवन की ''स्ट्रीट डांसर 3डी'' को लेकर ट्वीट कर लिखा- ''तू छा जाएगा''

1/25/2020 1:20:43 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरूण धवन एक अच्छे दोस्त है। वरूण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' आज रिलीज हो चुकी है। इसीलिए अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनी‘स्ट्रीट डांसर 3 डी'अपनी मेकिंग के समय से ही चर्चा में है।

बता दें फिल्म का ट्रेलर पहले से ही लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में फैन्स को अब बस फिल्म का इंतजार है।

इस बीच अनुष्का शर्मा ने वरुण को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वरूण को इस फिल्म की शुभकामना देते हुए लिखा,‘...तू छा जाएगा।'अनुष्का को वरुण ने भी प्यारा जवाब दिया है। अनुष्का के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण ने लिखा, मेरी सबसे पसंदीदा ह्यूमन...थैंक्यू...।

 

Pawan Insha