गर्लफ्रेंड को छोड़ फोन में बिजी दिखे वरुण धवन, टपोरी स्टाइल में नताशा संग सामने आई तस्वीरें

6/19/2019 5:22:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। लुक की बात करें तो इस दौरान वरुण टपोरी स्टाइल में नजर आए वहीं नताशा ने व्हाइट टॉप के साथ व्हाइट शॉर्टस पहने थे।

 

 

अगर वरुण के टपोरी स्टाइल की बात इस समय उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ रेड सेंडो के उपर ब्लैक नेट की सेंडो पहनी थी। साथ में उल्टी टोपी और गले में हैडफोन थे। अक्सर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक पोज देने वाले वरुण आज नताशा को छोड़ फोन में बिजी दिखे, वहीं नताशा भी काफी उदास लग रही थी। 

 


बता दें कि वरुण इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने आज तक अपने रिलेशनशिप को कभी छुपाया नहीं है। वरुण काफी समय से अपनी बचपन की दोस्त और डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।

 

 

आए दिन ये दोनों अपनी तस्वीरे सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

 

हालांकि वरुण ने इन खबरों से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है, जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।

 


काम की बात करें तो वरुण की हाल ही में फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दिक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त लीड रोल में है।

 

 

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा वरुण 'स्ट्रीट डांसर' और 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे।

 

Konika