पहली बार गर्लफ्रेंड को जिम लेकर पहुंचे वरुण, वर्कआउट के बाद यूं दिखाए डोले-शोले

6/22/2019 11:08:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।इसी बीच देर रात वरुण को गर्लफ्रेंड नताशा के साथ स्पॉट किया गया। हाल ही में अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

दरअसल, वरुण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिम के बाहर दिखे थे। जानकारी के लिए बता दें कि ये पहला मौका है जब नताशा को जिम जाते हुए देखा गया है। इस दौरान वरुण सैंडो में बेहद कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने पैपराजी को मस्ती करते हुए डोले-शोले दिखाए। वहीं, नताशा फोन पर बात करती रही और मीडिया को देख कुछ भी रिएक्ट नहीं किया। 

बता दें कि वरुण इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने आज तक अपने रिलेशनशिप को कभी छुपाया नहीं है। वरुण काफी समय से अपनी बचपन की दोस्त और डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।

आए दिन ये दोनों अपनी तस्वीरे सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि वरुण ने इन खबरों से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है, जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।

काम की बात करें तो वरुण की हाल ही में फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दिक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा वरुण 'स्ट्रीट डांसर' और 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे।

Neha