जिम के बाहर कूल अंदाज में स्पॉट हुए वरुण, फैंस के साथ सेल्फी और दिए ऑटोग्राफ

8/14/2018 6:14:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ को लेकर चर्चा मे हैं। हाल ही में वरुण जिम के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान वह व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए बेहद कूल अंदाज में नजर आए। 

वरुण जैसे ही जिम के बाहर निकले वहां फैंस की काफी भीड़ जमा हो गई। वहीं हर बार की तरह वरुण ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया और सेल्फी भी दी।  इस दौरान वरुण काफी खुश नजर आए। फैंस के अलावा उन्होंने मीडिया कैमरा के सामने पोज भी दी।

फिल्मों की बात करें तो वरुण-अनुष्का की स्टारर फिल्म सुई-धागा का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में दोनों देसी लुक में नजर आ रहे हैं। वरुण और अनुष्का की जोड़ी मजेदार है।

दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की जबरदस्त  केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म का निर्देशन शरत कटार‍िया ने किया है। ये फिल्म इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इसके अलावा वरुण ‘कलंक‘ में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी को साल 1940 के दशक के इर्द गिर्द बुनी गई है।

Neha