माधुरी दीक्षित के साथ तहलका मचाने आ रहे वरुण धवन, धक-धक गर्ल के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

2/26/2022 12:01:16 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है। दोनों की तस्वीरें देख कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि साथ में किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। वरुण और माधुरी दोनों अच्छे डांसर हैं। इन तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में माधुरी ब्लू शिमरी लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं वरुण व्हाइट पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। गले में वरुण ने लाल रंग का गमछा भी लिया हुआ है। दोनों दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने वरुण ने लिखा- धक-धक करने लगा, समथिंग स्पेशल कमिंग! फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
वरुण के काम की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ अनिल कपूर, कियारा अडवाणी और नीतू कपूर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'भेड़िया' में भी नजर आएंगे।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News