Bhediya First Look: डरावने अवतार में वरुण धवन, 1 साल बाद रिलीज होगी फिल्म

11/25/2021 2:54:04 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है जो खूब वायरल हो रहा है। पोस्टर में वरुण का लुक बहुत डरावना है।

 

वे भड़िया के अवतार में काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह लुक खूब पसंद आ रहा है। फिल्म अगले साल 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म 2022 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से  मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल कर नवबंर कर दी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों में की गई है। ‘स्त्री’ जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं जो कि एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BHEDIYA (@varundvn)

 

वहीं कुछ दिन पहले 'भेड़िया' का टीजर (bhediya teaser) जारी किया गया था जो बेहद खौफनाक था। 38 सेकेंड के इस टीजर में एक शख्स भेड़िए के रुप में तब्दील होते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं बैकग्राउंड में पूर्णिमा का चांद नजर आ रहा है और काफी डरावना म्यूजिक सुनने को मिल रहा है। फैंस को फिल्म का टीजर को खूब पसंद आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News