‘कलंक'' की असफलता को लेकर वरुण धवन ने कही ये बात

5/2/2019 1:49:05 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्म ‘कलंक' को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। कलंक बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल तो नही दिखा सकी, लेकिन फिर भी उनके फैंस ने कुछ हद इस फिल्म का साथ दिया और सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने गए। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिर भी यह फिल्म उतनी धमाल नही मचा सकी जितनी इससे उम्मीद थी।

करण जौहर निर्मित यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। मल्टीस्टारर फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट ,संजय दत्त ,माधुरी दीक्षित ,सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लोगों को ‘कलंक' से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। हाल ही में वरुण धवन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘कलंक' में जफर के रोल के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। ‘कलंक' की असफलता से वरुण निराश हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी निराशा जाहिर की है। वीडियो में वरुण ने कहा, ‘मेरी फिल्म कलंक ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इससे मैं निराश हूं। लोगों ने उन्हें इसे जाहिर न करने की सलाह दी लेकिन मैं ऐसे रहना नहीं जानता हूं। मैं असफलता को स्वीकार करना जाता हूं।'' बता दें कुछ ही एक्टर ऐसे होते है जो अपनी हार स्वीकार करने में विश्वास रखते हैं, वरुण धवन उन्हीं में से एक है। 

Pawan Insha