मुंबई में घटी कोरोना रफ्तार तो खुश हुए वरुण धवन, बोले-थोड़ी और कोशिश करते हैं और ऐसे ही...

5/4/2021 9:28:06 AM

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर सबसे घातक है। महाराष्ट्र में तो आए दिन इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते हुए केस देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। समय पर लगाए गए इस लॉकडाउन का धीरे-धीरे मुंबई पर असर होने लगा है और पॉजिटिव केस की संख्या कम हो रही है। मुंबई में कोरोना के केस कम होने पर एक्टर  वरुण धवन काफी खुश है।

हमेशा सभी की मदद के लिए तैयार रहने वाले वरुण धवन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया। वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई में कोविड-19 के पॉजिटिव केस को लेकर डिटेल में जानकारी दी, जिसमें लिखा है-मुंबई में 2662 नए केस आए हैं, 5746 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 78 लोगों की मौत हो गई है। ये सोमवार का आंकड़ा है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'इसे ऐसे ही चलते रहने देते हैं, थोड़ी और कोशिश करते हैं और ऐसी पॉजिटिव न्यूज ढूंढते हैं। यह थोड़ा मुश्किल दिन था घर के आस-पास बहुत केस आए हैं।' बता दें कि वरुण इस समय हॉस्पिटल तक ऑक्सीजन पहुंचाने वाले मिशन इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं इसके बारे में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है।

काम की बात करें को वरुण ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया का शेड्यूल पूरा किया। फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में हो रही है। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा वरुण फिल्म जुग जुग जीयो में नजर आएंगे। जुग जुग जियो का पहला शेड्यूल चंडीगढ़ में शूट हुआ था। उस दौरान नीतू कपूर, वरुण और डायरेक्टर राज मेहता सहित कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए थे। अप्रैल में फिल्म का दूसरा शेड्यूल शूट होना था लेकिन इसे भी पोस्टपोन तक दिया गया। 
 

Content Writer

Smita Sharma