क्राॅप टाॅप में वरुन धवन की भतीजी अंजिनी का स्टनिंग लुक, सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर मचाती है सनसनी

4/20/2021 3:34:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन के बाॅलीवुड डेब्यू का हर किसी को इंतजार हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अंजिनी किसी सेंसेशन से कम नही हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में अंजिनी को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान अंजिनि पिंक क्राॅप टैंक टाॅप के साथ व्हाइट ट्राउजर में कूल दिखीं। ओपन हेयर्स अंजिनी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान अंजिनी ने पर्स भी कैरी किया था।

PunjabKesari

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अंजिनी ने चेहरे पर पिंक कलर का मास्क लगा रखा था। मीडिया के सामने अंजिनी ने स्टाइलिश अंदाज में कई पोज दिए। अंजिनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

अंजिनी वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ वरुण के चचेरे भाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 

PunjabKesari

अंजिनी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की काफी अच्छी दोस्त हैं। अंजिनी को कई बार इन स्टार किड्स के साथ स्पाॅट किया जाता है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News