शाॅर्ट्स में कूल दिखीं वरुण की भतीजी अंजिनी, मुंबई की सड़कों पर यूं दिए पोज

11/22/2019 12:14:30 PM

मुंबई: इंडस्ट्री में जब भी स्टार डॉटर्स की बात होती हैं तो एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन का नाम हनेसा ही सुर्खियों में रहता है। अंजिनी स्टार किड्स में काफी फेमस हैं।

बॉलीवुड के कई स्टार किड्स अंजिनी की काफी अच्छी दोस्त हैं अंजिनी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।अंजिनी धवन की उम्र अभी सिर्फ 19 साल है लेकिन वह अपनी हाॅटनेस से बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं।

उनका इंस्टाग्राम काफी हाॅट तस्वीरों से भरा पड़ा है। आए दिन उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में अंजिनी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह कैजुअल लुक में दिख रही हैं। नो मेकअप लुक में अंजिनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कैमरे की नजर पड़ते ही अंजिनी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। अंजिनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसदं कर रहे हैं।   

अंजिनी वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन रिश्ते में वरुण के चचेरे भाई लगते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ ने भी कई फिल्मों में काम किया है और साथ ही वो कई पॉपुलर टीवी शोज (देश में निकला होगा चांद) में नजर आ चुके हैं। 

 

Smita Sharma