प्लाजो सूट में छाईं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, तस्वीरों में दिखा क्यूट अंदाज

10/27/2019 12:37:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन स्टार डॉटर्स में काफी लोकप्रिय हैं और बॉलीवुड की कई सारी स्टार डॉटर्स अंजिनी की काफी अच्छी दोस्त हैं। अंजिनी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

आए दिन उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। अंजिनी धवन की उम्र अभी सिर्फ 19 साल है। उनका इंस्टाग्राम काफी हाॅट तस्वीरों से भरा पड़ा है।

हाल ही में अंजिनी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इस तस्वीरों में लाइट येलो सूट में बेहद ही ग्लैमरस दिख रही हैं। लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सूट के साथ मैटिंग पौटली कैरी की है। लेटेस्ट तस्वीरों में अंजिनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

कैमरे की नजर पड़ते ही अंजिनी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। अंजिनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसदं कर रहे हैं।   

बता दें कि अंजिनी वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन रिश्ते में वरुण के चचेरे भाई लगते हैं। अनिल डायरेक्टर डेविड धवन के बड़े भाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ ने भी कई फिल्मों में काम किया है और साथ ही वो कई पॉपुलर टीवी शोज (देश में निकला होगा चांद) में नजर आ चुके हैं। 

Smita Sharma