ब्रालेट पहन वरुण धवन की 20 साल की भतीजी ने दिखाईं मदमस्त अदाएं, अंजनि धवन की हर तस्वीर है बवाल

11/6/2021 2:03:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन अक्सर अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अंजिनी की उम्र अभी सिर्फ 20 साल है लेकिन स्टाइल और बोल्डनेस में सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट जैसी हसीनाओं को मात देती हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनकी हॉट तस्वीरों से भरा हुआ है।

हाल ही में अंजिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। तस्वीरों में अंजिनी ब्रालेट और मैचिंग शरारा पैंट में नजर आ रही हैं।

अंजिनी ने अपने इस लुक को दुपट्टे से कंप्लीट किया है।  ट्रेडिशनल झुमके और कड़े ने उनको और भी गॉर्जियस बना दिया है। कैमरे के सामने वरुण धवन की भतीजी कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। 


करण जौहर के प्रोडक्शन से करेंगी डेब्यू 

बताया जा रहा है कि करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस से अंजिनी धवन को लॉन्च किया जाएगा। अंजिनी धवन ने अपनी तैयारी का काम पहले ही शुरू कर दिया है। अंजिनी धवन को 2022 के आखिरी या 2023 की शुरुआत में स्क्रीन पर देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। गौरतलब है कि उनके चाचा वरुण धवन ने भी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक्टिंग डेब्यू किया था।

अंजिनी वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ वरुण के चचेरे भाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अंजिनी खुशी कपूर, अनन्यां पांडे, शनाया कपूर की फ्रेंड हैं। इन सबको अक्सर पार्टी करते देखा जाता है।

 

Content Writer

Smita Sharma