सारा और जाह्नवी को हॉटनेस में टक्कर देती हैं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन

5/24/2018 4:10:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के भाई की बेटी यानि उनकी भतीजी अंजिनी धवन इन दिनों अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। अंजिनी की उम्र अभी सिर्फ 18 साल है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनकी हॉट तस्वीरों से भरा हुआ हैं।

 

 

अंजिनी, वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन रिश्ते में वरुण के चचेरे भाई लगते हैं। अनिल धवन डायरेक्टर डेविड धवन के बड़े भाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 

 


अंजिनी के पिता सिद्धार्थ ने भी कई फिल्मों में काम किया है और साथ ही वो कई पॉपुलर टीवी शोज (देश में निकला होगा चांद) में भी काम कर चुके हैं। अंजिनी की तस्वीरों से साफ है कि वो बेहद ग्लैमरस हैं।

 

 

अंजिनी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। सोशल मीडिया पर 18 साल की अंजिनी का वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। अंजिनी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की काफी अच्छी दोस्त हैं। 

 

 

बता दें कि इंस्टाग्राम पर अंजिनी को 88 हजार यूजर्स फॉलो करते हैं। इन दिनों स्टार डॉटर्स बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही लाइमलाइट में रहती है। अंजिनी की इन तस्वीरों से साफ है कि वो काफी फैशनस्टा है। अंजिनी का सोशल मीडिया देखकर तो साफ है कि वो फैशन या फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।
 

 

 

Punjab Kesari