गर्लफ्रेंड संग रोमाटिंक वेकेशन एंजाॅय कर लौटे वरुण धवन, लैदर जींस में स्टाइलिश दिखीं नताशा

1/3/2020 1:32:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं बीते कई दिनों से वरुण नताशा के साथ स्विट्जरलैंड में रोमांटिक वेकेशन एंजाॅय कर रहे थे।

इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की थीं। वहीं अब कपल मुंबई लौट आया है। बीती रात वरुण और नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

इस दौरान नताशा का टशन देखते ही बन रहा था। लुक की बात करें तो नताशा ब्लैक टाॅप के साथ मैचिंग लैदर जैकेट में स्टाइलिश दिखीं।

उन्होंने मिनिमल मेकअप, शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं वरुण रेड शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्राउन जैकेट में हैंडसम दिखे। इसके साथ उन्होंने हैट ली थी। एयरपोर्ट पर कपल अलग-अलग दिखा।  

वरुण और नताशा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

काम की बात करें तो वरुण जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही समेत कई स्टार्स हैं।

फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वरुण सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में दिखेंगे। वहीं नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। 


Smita Sharma