वरुण की पार्टी में लूलिया वंतूर सहित नजर आए ये सैलेब्स

6/14/2017 5:32:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मम्मी करूणा धवन का मंगलवार को बर्थडे सैलिब्रेट किया। जिसमें खास सलमान खान की सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर पहुंची। लूलिया इस दौरान लॉन्ग ब्लैक गाउन, ग्रे सैंडल और रेड लिपिस्टिक में काफी स्टनिंग लुक में दिखीं।

हालांकि इस दौरान लूलिया अकेली दिखीं उनके साथ सलमान खान यहां नहीं पहुंचे थे। 

बता दें कि पार्टी में अमिताभ बच्चन की वाइफ जया बच्चन को भी देखा गया। जया इस दौरान क्रीम कलर के सलवार-सूट में पहुंची। जया के वेलकम के लिए खास वरुण उन्हें पार्टी में ले जाते नजर आए। लूलिया, जया के अलावा बॉलीवुड से अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर को भी पार्टी में स्पॉट किया गया। वहीं फैमिली मेंबर्स में वरुण के साथ डेविड धवन और रोहित भी सैलेब्स का वेलकम करते नजर आए।