डांस प्रैक्टिस करते वक्त घायल हुए वरुण धवन, घुटने में लगी चोट

7/17/2019 12:01:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' की शूटिंग में काफी बिजी है। हाल ही में वरुण के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मिली जानकरी के मुताबिक, वरुण धवन फिल्म का क्वाइमेक्स सीन शूट करने वाले है। इस क्वाइमेक्स सीन की शूटिंग मुंबई में होगी। इस क्वाइमेक्स सीन को लेकर वरुण धवन काफी उत्साहित है। लेकिन प्रैक्टिस के दौरान वरुण बुरी तरह से घायल हो गए है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, वरुण धवन का घुटना प्रैक्टिस के दौरान घायल हो गया है।

 

 

वरुण फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' के लिए भंगड़ा का एक टफ स्टेप प्रैक्टिस कर रहे थे। इसके साथ ही वो फिल्म के लिए अरबन और स्ट्रीट हिप हॉप की भी प्रैक्टिस में काफी बिजी थे। मंगलवार को वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' से जुड़े बाकी कलाकारों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं इस दौरान उनका घुटने में मरोड़ आ गई। इस दौरान उनके साथ वहां पर राहुल शेट्टी, धर्मेश और टशन भी मौजूद थे। वरुण का घुटना जब मरोड़ गया तो उनको ब्रेक लेने का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने ने ब्रेक लेने से इंकार कर दिया। 

 


बता दें कि फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में वरुण के अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।  इस फिल्म की शूटिंग के लिए ये दोनों कलाकार यूके, जर्मनी, नेपाल और अफ्रीका में जा चुके है। फिल्म में प्रभुदेवा और नोरा फतेही भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा मिलकर कर रहे हैं। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

 

Konika