दुल्हनिया को घोड़ी से नहीं बल्कि बाइक से लेने पहुंचे थे वरुण,वरमाला के दौरान जेठ रोहित ने यूं किया था नताशा को परेशान

1/29/2021 10:11:38 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को  गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी उनके चंद दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हुई थी। ऐसे में कई पलों को कैमरे में कैद नहीं किया जा सका था। अब धीरे-धीरे शादी के अंदर की तस्वीरें सामने आ रही है। शादी में वरुण ने धमाकेदार एंट्री की। वैसे तो आपने देखा होगा कि अक्सर दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने घोड़ी पर सवार होकर होकर आता है।

मगर वरुण धवन अपनी दुल्हनिया को बाइक पर सवार होकर लेने आए थे। इस बात का सबूत वायरल हो रही ये तस्वीर है। सामने आई तस्वीर में वरुणको अपनी बारात में बाइक से एंट्री लेते देखा गया। वह बाइक पर दुल्हे वाले लिबास में नजर आ रहा हैं। इसके साथ ही  बाइक पर उनके पीछे एक बच्चा भी बैठा है।रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में वरुण की एंट्री के वक्त बैकग्राउंड में फिल्म 'सलामे इश्क' का गाना भी बजाया गया था। 

इसके अलावा वरुण की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर मेंनताशा दलाल के जेठ रोहित धवन उन्हें परेशान करते दिख रहे हैं। यह तस्वीर जयमाल फंक्शन की है। इस दौरान रोहित अपने छोटे भाई वरु को कंधे पर उठाए दिख रहे हैं और नताशा अपने होने वाले मियां के गले में वरमाला डालने की कोशिश कर रही हैं।

 

2 फरवरी को होगा ग्रैंड रिस्पेशन


वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी तो हो गई है लेकिन इनके रिसेप्शन के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री को अभी भी इंतजार करना होगा। वरुण नताशा का रिस्पेशन 2 फरवरी हो है, जिसमें सभी बड़े स्टार्स शामिल होंगे। 
 

Smita Sharma