बर्थडे सेलिब्रेट करने थाईलैंड रवाना हुए वरूण, गर्लफ्रेंड नताशा नहीं बल्कि इनके साथ करेंगे एंजॉय

4/22/2019 12:33:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन हॉलीडे सेलीब्रेट करने के लिए थाईलैंड रवाना हो गए हैं। रविवार रात उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल, 24 अप्रेल को वरुण अपनी 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है, जिसके लिए वो वेकेशन मोड में दिख रहे हैं। 

एयरपोर्ट पर वरूण व्हाइट टीशर्ट के साथ यैलो जैकेट में काफी कूल और हैंडसम दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लू लोअर और चश्मा भी लगाया था। इस दौरान वरुण काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। कहा जा रहा है कि वरूण थाईलैंड अकेले रवाना नहीं हुए हैं, बल्कि वो अपने स्कूल फ्रैंड्स के साथ वेकेशन एंजॉय करने गए हैं। 

इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड नताशा उनके साथ नहीं होंगी। जानकारी के मुताबिक वरुण इस बार अपने बर्थडे पर कुछ खास करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने थाईलैंड जाने का प्लान बनाया है।

वहां वो अपने दोस्तों संग मिलकर समुंदर के किनारों और लोकल खाने का मजा लेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म मेकर करण जौहर की स्टारर फिल्म 'कलंक' के बाद वरूण ने छोटा सा ब्रेक लिया है। इसके बाद वरूण रेमो डिसूजा की फिल्म 'रूल ब्रेकर्स' में बिजी हो जाएंगे।

इसके अलावा वह फिल्म 'कुली नंबर वन' के रीमेक में भी नजर आएंगे।

 

Neha