करवा चौथ 2020:नताशा दलाल ने रखा करवा चौथ का व्रत, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं वरुण की होने वाली दुल्हनिया

11/5/2020 8:46:52 AM

मुंबई: 4 नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार जोर-शोर से मनाया गया।  ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को खूब एन्जॉय किया। बाॅलीवुड की हसीनाओं ने भी पतियों के लिए वर्त रखा। वही बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन की होने वाली दुल्हनिया नताशा दलाल भी वर्त रखा।

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, बॉलीवुड में करवा चौथ का जश्न एक्टर अनिल कपूर के घर बड़ी धूम-धाम से हर साल देखने को मिलता है। यहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचते हैं।

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता करवा चौथ की पूजा और सेलिब्रेशन का पूरा इंतजाम करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस साल भी अनिल के घर पूजा रखी गई है। इस पूजा में शिल्पा शेट्टी, नीलम कोठारी, भावना पांडे के साथ-साथ वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा भी पहुंची।

इस दौरान नताशा भी लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। इस मौके पर नताशा ने रेड़ कलर की हैवी साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। नताशा के इस रुप में देख कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने भी अपने होने वाले पति यानी  वरुण के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। 

बता दें बीते दिनों खबरें आई थी कि जल्द नताशा और वरुण शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में नताशा ने खुलासा किया था कि वो जल्द शादी करेंगे। उन्होंने कहा था- 'हां मैं और वरुण शादी करने जा रहे हैं। नताशा ने बताया कि, हम दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, अभी कुछ समय के लिए शादी का प्लान होल्ड पर रखा।'
 

Smita Sharma