कोविड स्थिति को लेकर वरुण धवन का मजाकिया पोस्ट- ''अगर आप मुंबई से हैं और आपके दोस्त कोरोना पॉजिटिव नहीं, तो आपके पास...

1/5/2022 1:26:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मायानगरी मुंबई में इन दिनों कोरोना के बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका फुल प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद दूसरा व्यक्ति भी पॉजिटिव हो रहा है। अब हाल ही एक्टर वरुण धवन ने कोरोना की इस चेन को लेकर एक मजाकिया पोस्ट किया है,  जो खूब वायरल हो रहा है।


वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'अगर आप मुंबई से हैं और आपके दोस्त कोविड पॉजिटिव नहीं हैं, तो आपके पास दोस्त नहीं हैं।'

PunjabKesari


बता दें, बीते दिनों वरुण धवन के इंडस्ट्री फ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने कई अन्य लोगों के साथ वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया, जिसके बाद एक्टर ने अर्जुन को उनके ठीक होने की शुभकामनाएं भी भेजी थीं।  


मालूम हो, अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और जीजा करण बुलानी के साथ पिछले हफ्ते कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News