वरुण धवन ने शर्टलेस होकर लिए बारिश के मजे, एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए एक्टर

6/10/2021 10:09:59 AM

मुंबई. मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर वरुण धवन ने बारिश का मजा लेते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में वरुण शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वरुण बढ़ी दाढ़ी और बालों में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। एक्टर टेरेस पर खड़े हैं और बारिश का मजा ले रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'मुंबई की बारिश। जब मैं छोटा बच्चा था तब मुझे बरसात में खेलना बहुत पसंद था। काम में लगने के बाद मैंने बारिश में मस्ती करना बंद कर दिया था। आज बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो वरुण बहुत जल्द फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा अडवाणी दिखाई देंगे। इसके अलावा वरुण फिल्म भेड़ियां में भी काम करते नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur