15 साल से काम कर रहे ड्राइवर मनोज के निधन से टूटे वरुण,लाल आंखें...चेहरे पर उदासी... हाॅस्पिटल के बाहर ऐसे दिखे एक्टर

1/19/2022 8:25:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के लिए  मंगलवार का दिन मुश्किल भरा है। 18 जनवरी को वरुण धवन के ड्राइवर मनोज का निधन हो गया है। बांद्रा के मेहबूब स्टूडियो में दिल का दौरा पड़ने से मनोज का निधन हुआ है। एक ड्राइवर सुख-दुख की घड़ी में साथी भी होता है और उसके साथ हमेशा एक भावनात्मक जुड़ाव होता है।

वरुण धवन अपने ड्राइवर मनोज के निधन की खबर से काफी दुखी हैं। एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में बताया कि- मनोज हमेशा से वरुण धवन के काफी करीबी था। आज ही मनोज ने वरुण को एक एड की शूटिंग के सिलसिले मेहबूब स्टूडियो ड्रॉप किया था।

 

उसी दौरान अचानक मनोज ने सीने में दर्द के बारे में बताया और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वरुण और बाकी लोगों ने फौरन उन्हें लीलावती अस्पताल एडमिट कराया जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल के बाहर कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे वरुण धवन काफी गुमसुम नजर आए। वरुण धवन की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि मनोज साहू उनके लिए कितना मायने रखते थे। वरुण धवन और उनकी टीम अस्पताल की सारी औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं।

वरुण धवन अपने ड्राइवर मनोज साहू की मौत के बाद लीलावती अस्पताल में रुके और अपनी टीम से बात करते नजर आए। काफी समय तक रुकने के बाद वह अस्पताल से निकल गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज साहू लगभग 15 सालों से वरुण धवन के साथ थे। उनके डेब्यू से पहले वो उनके पिता डेविड धवन के साथ हुआ करते थे। रुण धवन के पिता डेविड धवन ने एक्टर को फोन करके हिम्मत दी है और उनसे वादा किया है कि मनोज साहू के परिवार का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

Content Writer

Smita Sharma