एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ नोरा से मिले वरुण, पब्लिक प्लेस पर यूं किया डांस

1/3/2020 11:50:28 AM

मुंबई: एक्टर वरुण धवन स्विट्जरलैंड में गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक वेकेशन एंजाॅय कर मुंबई लौटे आए हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई आते ही वरुण ने एयरपोर्ट पर ही अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी'का प्रमोशन भी शुरु कर दिया है।

दरअसल,वरुण की को-स्टार नोरा फतेही डांस क्रू के साथ एक्टर को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान दोनों ने एयरपोर्ट पर जमकर मस्ती की।

इस दौरान वरुण काउबॉय लुक में दिखे। वरुण रेड शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्राउन जैकेट में हैंडसम दिखे। इसके साथ उन्होंने हैट ली थी।

वहीं नोरा की बात करें तो वह पिंक हुडी के साथ मैचिंग ट्रैक पैंट में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओफन हेयर्स और ब्लैक शूज उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वरुण संग नोरा की मस्ती  करते की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो इसमें वरुण-नोरा के अलावा श्रद्धा कपूर,अपारशक्ति खुराना, शक्ति मोहन भी मुख्य भूमिका में है। रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म 'एबीसीडी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है। 

Smita Sharma