क्रूज डेक पर लेट ''बर्फी गर्ल'' इलियाना ने दिखाया किलर फिगर, वरुण धवन ने किया ऐसा कमेंट

9/7/2019 12:47:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की 'बर्फी गर्ल' यानि इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों ही खबरें आईं थीं कि इलियाना का बॉयफ्रेंड और ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन से ब्रेकअप हो गया है।

खबरों ने हवा तब पकड़ी जब इलियाना ने अपने इंस्टा अकाउंट से बाॅयफ्रेंड की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी। खार इलियाना अभी तक इन खबरों पर चुप्पी बनाए हैं। वहीं इसी बीच इलियाना ने अपने इंस्टा पर एख बोल्ड तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट स्विम सूट में बोल्ड दिख रही हैं। वह एक क्रूज के डेक पर लेटी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं स्टार्स भी इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक्टर वरुण ने इलियाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए बिजली कड़कने का इमोजी बनाई। इलियाना की इस तस्वीर में फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। 

 

वर्जिनिटी के सवाल पर फैंन को दिया था मुंहतोड़ जवाब

कुछ दिनों पहले इलियाना ने इंस्टाग्राम पर 'कुछ भी पूछो (Ask Me Anything)' सेशन रखा था। इस दौरान उनके फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। एक यूजर ने इलियाना से पूछा-टआपने वर्जिनिटी कब खोई थी?' इस सवाल पर एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा- 'तुम्हारी मां क्या कहेंगी?'

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इलियाना अजय देवगन के साथ 'रेड' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में भी दिखाई दी थीं। इलियाना जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं।

Smita Sharma