वरुण धवन ने परिवार संग मनाई होली, गर्लफ्रेंड नताशा भी दिखीं साथ

3/22/2019 3:07:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली के त्यौहार को धूमधाम से मनाया। अब तक स्टार्स के होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन उन्होंने इससे वक्त निकालकर अपने पैरेंट्स डायरेक्टर डेविड धवन और लाली धवन के साथ होली खेली। इतना ही नहीं, इस सेलिब्रेशन में उनके साथ गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी मौजूद थीं। 

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में नताशा के साथ क्यूट फोटो शेयर की। इसमें वरुण दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा हुआ है। तस्वीर में जहां वरुण व्हाइट वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स कैरी किए हुए दिखे, वहीं नताशा यहां व्हाइट स्ट्रेप टॉप और स्ट्राइप्ड ट्राउजर में नजर आ रही हैं।

खबरें सामने आ रही हैं कि वरुण इस साल के अंत तक नताशा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक नताशा डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं। इसमें वरुण के अलावा आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग भी कर रहे हैं।

 

 

 

Neha