'बवाल' के सेट पर वरुण धवन ने सेलिब्रेट किया 35वां जन्मदिन, गुब्बारों से सजी वैनिटी वैन में यूं पोज देते नजर आए बर्थडे बॉय

4/24/2022 11:15:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन का आज बर्थडे हैं। 24 अप्रैल को एक्टर अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बर्थडे पर एक्टर वह कर रहे हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है- एक्टिंग। फिलहाल वरुण नितेश तिवारी की फिल्म बवाल के सेट पर हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और एक्टर वहीं अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सेट पर टीम के लोग एक्टर के बर्थडे को खास बनाने की पूरी कोशिश कर रहे है, जिसे देख एक्टर बेहद खुश हैं। हाल ही वरुण ने अपने बर्थडे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

बर्थडे पर वरुण ने वैनिटी वैन से एक तस्वीर शेयर की, जिसे ब्लू एंड गोल्ड गुब्बारों से खूब सजाया गया है। डेकोरेशन के बीच एक्टर खड़े होकर शानदार पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर वरुण ने कैप्शन में लिखा- ''यह मेरी प्यारी 16 नहीं है, लेकिन इस बर्थडे को काम करते हुए बिताकर बहुत खुशी हो रही है। पिछला 2 बर्थडे घर पर बिताया था, लेकिन सुबह 5:30 बजे उठकर और नितेश तिवारी के सेट #bawaal पर रिपोर्ट करना बहुत अच्छा लगता है। 2022 मेरे लिए खास है #jugjuggjeyo और #भेड़िया🐺 रिलीज के लिए तैयार।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बता दें, इस महीने की शुरुआत में वरुण मुंबई से बवाल की शूटिंग के लिए रवाना हुए थे। इस वक्त एक्टर कानपुर, उत्तर प्रदेश में है, जहां फिल्म की शूटिंग  शुरू हो चुकी है।  

 

दरअसल, पिछले हफ्ते ही बवाल के सेट से वरुण का फर्स्ट लुक लीक हुआ था और वायरल हो गया था। इस फिल्म में पहली बार एक्टर जाह्नवी  कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

  

Content Writer

suman prajapati