वरुण धवन की दुल्हन का लुक देख निराश हुए फैंस, बोले- अपनी शादी में सफेद लहंगा और चूड़ा कौन पहनता है?

1/25/2021 1:44:53 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन और डिजाइनर नताशा दलाल 24 जनवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने अलीबाग रिसॉर्ट में धूमधाम से शादी की है। शादी के बाद स्टार्स और फैंस खूबसूरत कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कई फैंस को दुल्हन नताशा का लुक और चूड़ा पसंद नही आया है।

PunjabKesari
शादी के दौरान वरुण और नताशा ने मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए। दोनों एक साथ अच्छे लग रहे थे। लेकिन फैंस को वरुण की दुल्हन का सफेद लहंगा पहनना पसंद नही आया और कईयों को नताशा का सफेद चूड़ा पहनना पसंद नही आया। एक यूजर ने लिखा- 'दुल्हन ने मंगलसूत्र क्यों नहीं पहना है, सिंदूर और चूड़ा कहां है?

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे दोनों किसी और की शादी में जा रहे हैं। जस्ट मैरिड तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा।'

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- नताशा इस लुक में दुल्हन जैसी नहीं दिख रही हैं।

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने लिखा- खुद की शादी में वाइट जोड़ा कौन पहनता है, कम से कम हिन्दू रीति-रिवाज से हो रही शादी में तो नहीं पहनता।

PunjabKesari
बता दें वरुण और नताशा एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट कर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 2 फरवरी को दोनों की मुंबई में रिसेप्शन हो रही है। रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News