कुछ इस अंदाज में हुई डायरेक्टर के घर पार्टी, वरूण, जान्हवी सहित स्टार्स ने कहा ''जोर से बोलो हेप्पी बर्थ-डे''

2/28/2020 1:51:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया। शशांक के बर्थ-डे के मौके पर करण जौहर, वरूण धवन, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर सहित कई स्टार उनके घर पर मौजूद रहे। शशांक ने बर्थ डे पर केक काटते हुए दोस्तों के हाथों से एक अंगूठी भी पहनी। 

PunjabKesari
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी एक्टर्स शशांक को जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ 'जोर से बोलो जन्मदिन मुबारक हो, चिल्ला रहे हैं'। 

PunjabKesari
इस अवसर पर वरूण ग्रे जींस और काले जूतों के साथ एक फंकी प्रिंटेड शर्ट में कूल नजर आ रहे है, जबकि अर्जुन ने फ्लिप फ्लाॅप के साथ एक काली टी शर्ट और पैंट पहने है। वहीं, आयुष्मान खुराना एक सफेद पोशाक में नजर आ रहे है। जान्हवी कपूर भी काले रंग की कैमी टाॅप में नीले रिप्ड जींस और स्नीकर्स के साथ दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

Happy birthday @shashankkhaitan ❤️❤️❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इस बीच करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'तख्त' का काम शुरू करने वाले हैं। वहीं, शशांक  वरूण धवन के साथ 'मिस्टर लेले' बनाने वाले हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News