कोरोना से जंग हारी वरुण धवन की मौसी, सोनम कपूर इन सेलेब्स ने जताया शोक

5/24/2020 7:31:15 AM

मुंबई: दुनियाभर में इस समय कोरोना का कहर छाया हुआ है। हजारों की संख्या में रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए भारत में 31 मई तक लाॅकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी दहशत के बीच एक्टर वरुण धवन के घर से एक बुरी खबर सामने आई है। वरुण की मौसी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी।

तस्वीर में वरुण मौसी के गले लगे और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण ने तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा- लव यू मासी, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। वरुण के पोस्ट पर सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, नुसरत भरूचा, रेमो डिसूजा, जोया अख्तर, कनिका कपूर, अरमान मलिक और सोफी चौधरी समेत तमाम स्टार्स ने शोक प्रकट किया।सोनम ने लिखा- मुझे बहुत अफसोस है वीडी। मलाइका ने लिखा- हमारी श्रद्धांजलि। सोनाक्षी ने लिखा- भगवान आपके परिवार को इस दुख की घड़ी में शांति प्रदान करें।

बात वरुण के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म' स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आए थे। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। अपकमिंग फिल्म 'कुली नं. वन' है। इसमें उनके साथ सारा अली खान लीड रोल में है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी लेकिन अभी डेट तय नहीं है। इसके अलावा वरुण 'मिस्टर लेले' में दिखेंगे। 

 

Smita Sharma