साइकिल पर सवार होकर हजामत करवाने लोकल सैलून पहुंचे वरुण धवन, वीडियो आई सामने

6/19/2018 4:17:49 PM

 मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में वरुण की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें वह मुंबई के एक लोकल सैलून 'भारत' में अपनी दाढ़ी और मूंछ बनवाने पहुंचे। इस वीडियो की खास बात यह है कि यहां वरुण खुद साइकिल चलाते हुए पहुंचे। एेसा माना जा रहा है कि यह सब उन्होंने अपनी फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को प्रमोट करने के लिए किया है।

   

 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

 

वहां उन्होंने सैलून के मालिक से मौजी वाला लुक देने के लिए कहा। दोनों ने खूब बातचीत और मस्ती भी की। जब वरुण सैलून से बाहर निकले तो उन्हें वहां बड़ी संख्या में लोगों ने घेर लिया। वरुण ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

 

जब फिल्म की घोषणा हुई थी तब वरुण ने बताया, ''गांधी जी से लेकर मोदी जी तक हमारे देश के नेता मेड इन इंडिया के मंत्र का समर्थन करते हैं। 'सुई धागा' के साथ हम करोड़ो लोगों तक यह संदेश पहुंचाएंगे। मुझे इस फिल्म की पटकथा पसंद आई और मैं वाईआरएफ के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं। अनुष्का और मैं पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे इसलिए इस फिल्म में कुछ मजेदार होने वाला है।''

 

 

बता दें कि इस फिल्म में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में दोनों देसी अवतार में दिखेंगे। यह फिल्म 28 सितम्बर, 2018 को रिलीज होगी। 


 

Punjab Kesari