वरुण की बाहों में दिखी सना तो वहीं आशिकी ब्वॉय के साथ नज़र आईं सान्या मल्होत्रा

2/16/2019 8:13:34 PM

मुंबईः फिल्म 'दंगल' से फेमस हुईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दंगल दर्ल फातिमा सना शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ नज़र आ रहीं हैं। इस तस्वीर में सना वरूण की बाहों में नज़र आ रहीं हैं।

वहीं दूसरी खबर ये हैं कि आशिकी ब्वॉय के नाम से मशहूर हुए एक्टर आदित्य रॉए कपूर ने सान्या मल्होत्रा के साथ सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आदित्य सान्या के साथ नज़र आ रहे हैं। फोटो में आदित्य औऱ सान्या के पिछे अनुराग बसु भी मस्ती करते नज़र आ रहें हैं। 

बता दें फिल्म 'दंगल' में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था। दोनों ने बहनों का किरदार निभाया था। अब खबरें हैं कि एक बार फिर से दोनों अनुराग बसु की फिल्म में साथ नज़र आने वाली हैं।

Pawan Insha