नताशा संग न्यू ईयर सैलिब्रेट कर वापिस मुंबई लौटे वरुण धवन, तस्वीरें आई सामने

1/3/2019 1:27:43 PM

मुंबईः बॉलीवुड सितारो ने नया साल बड़ी धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन की सबने तस्वीरें शेयर की। वहीं अब एक्टर वरुण धवन नए साल का जश्न मना कर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग वापिस आ गए है।

 

 

हाल ही में इनकी एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे है। तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद क्लोज नजर आ रहे हैं। 

 


बता दें कि हाल में वरुण धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए लव लाइफ से पर्दा उठाया था। उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कबूल किया था कि वो नताशा दलाल को पसंद करते है और उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। वरुण अक्सर नताशा संग स्पॉट होते रहते है। इन दोनों को कई बार एक-साथ देखा जा चुका है। 

 


काम की बात करे तो वरुण धवन हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा में नजर आए थे। इसमें उनका किरदार मौजी का था। वहीं अब वरुण फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाले है। 

 

Konika