शादी की खबरों के बीच नताशा के घर पहुंची वरुण धवन की फैमिली, कुछ खास है वजह

5/9/2019 1:36:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बीते दिन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। बर्थ-डे के मौके पर शाम को पूरा धवन परिवार नताशा दलाल के घर पहुंचा। मुंबई में धवन परिवार नताशा दलाल के घर जाते हुए दिखाई दिए। नताशा के घर जाते की धवन परिवार की कुछ तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में वरुण के पापा डेविड धवन, वरुण के बड़े भाईरोहित धवन और भाभी जानवी धवन नजर आ रहे है।

 

 

वरुण धवन के पिता फिल्म निर्माता डेविड धवन को उनके बेटे के साथ नताशा का रिश्ता पसंद है तभी तो ये सभी अक्सर एक दूसरे के साथ कभी डिनर तो कभी मूवी डेट एन्जॉय करते दिखाई देते है।

 


बता दें कि वरुण और नताशा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं मगर कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में सभी को बताया है।

 

 

खबरों के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

 

मगर वरुण ने इन खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।
 

Konika