सूफी गायक उस्ताद प्यारे लाल वडाली जी का निधन

3/9/2018 1:24:41 PM

जालंधर (ब्यूरो) - प्रसिद्ध सुफी गायक उस्ताद प्यारे लाल वडाली जी का हाल ही में निधन हो गया है। आपको बता दें कि वह लंबे समय तक बीमार थे। बीमारी के चलते आज एक अस्पताल में अपने अंतिम सांस लीं। जानकारी के अनुसार  दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। गुरुवार को दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत अमृतसर में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब पांच घंटे तक उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। प्यारेलाल ने सुबह 4 बजे आखिरी सांस ली। वो 75 साल के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी से जुड़ी भी समस्या थी। 

 

उस्ताद प्यारे लाल वडाली जी ने अपने सूफी गायक के साथ देशों और विदेशों में बहुत लोकप्रियता हासिल की। उस्ताद प्यारे लाल वडाली प्रसिद्ध सूफी गायक लखविंदर वडाली के चाचा थे। 

 

लखविंदर वडाली ने अपने सोशल मीडिया पेज पर चाचा प्यारे लाल वडाली जी की मौत की खबर को भी साझा किया है।