एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं जायरा वसीम, फैंस बोले-''धर्म के नाम पर नौटंकी....

9/8/2019 9:35:59 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में उनकी इस फिल्म का प्रीमियर होगा, जिसके लिए वह शनिवार को रवाना हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए दी थी। इस तस्वीर में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सरफ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'आज टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए निकल चुकी हूं। 13 सितंबर को प्रीमियर वाले दिन बाकी टीम के साथ वहां होने का और इंतजार नहीं कर सकती। फिल्म की रिलीज से पहले इसे मिलने वाले रिव्यू के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैं इसे दुनिया के साथ शेयर करूंगी। #TheSkyIsPink।' गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के बाकी सितारों से ज्यादा सबकी नजरें जायरा वसीम के वहां शिरकत करने पर होंगी, क्योंकि जायरा ने हाल ही में फिल्मी दुनिया से संन्यास लिया है।

 

 

वहीं ग्लोबल आइकोन पीसी की इस घोषणा के बाद लोगों ने 18 साल की जायरा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा-'यह दंगल लड़की है और इसने तो फिल्में छोड़ दी थीं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा इसने तो धर्म की वजह से फिल्में छोड़ी थीं। इस तस्वीर में आपके धार्मिक विश्वासों से समझौता नहीं किया गया है? नौटंकी।' एक और यूजर ने लिखा ये वहीं लड़की वहीं है, जिसने धर्म की वजह से इंडस्ट्री छोड़ी थी। एक वे लिखा-' ड्रामेबाज, अगर जायरा ने फिल्में छोड़ दी हैं तो वह यहां क्या कर रही है।' 

बता दें कि जायरा वसीम ने धार्मिक महत्वताओं का हवाला देते हुए ऐसा किया था। ऐसे में यह देखना होगा कि जायरा फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी कि नहीं। फिल्म की बात करें तो यह 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स इसके निर्माता हैं।
 

Smita Sharma