एक ही गाड़ी में आए पर यूलिया के बिना ही सलमान ने ली पार्टी में एंट्री तो यूजर्स बोले-'यह जैंटलमैन का काम नहीं'

11/3/2021 1:43:34 PM

मुंबई: मंगलवार रात फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया।  दिवाली बैश में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, आयुष शर्मा, सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी में पहुंचे। इस पार्टी की शान बढ़ाने बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंचे। उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पार्टी में नजर आईं। वहीं सलमान मीडिया को पोज दे रहे थे। पार्टी में सलमान खान ब्लैक शर्ट और ग्रे जींस में हैंडसम दिखे।

वहीं यूलिया की बात करें तो वह ब्लैक साड़ी में स्टाइलिश दिखीं। हालांकि दीवाली पार्टी में  शामिल होने से पहले सलमान ने कुछ ऐसा कर दिया जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ गई और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, सलमान गाड़ी से उतरे और आगे बढ़ गए। इसके बाद वह मीडया को पोज देकर लिफ्ट में चले जाते हैं।

उन्होंने यूलिया का इंतजार नहीं किया। इस दौरान सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। यूजर्स को सलमान का यह अंदाज पसंद नहीं आया कि उन्होंने यूलिया का इंतजार तक नहीं किया और अकेले आगे बढ़ने लगे।

 

 

एक यूजर ने लिखा- 'सलमान हमेशा क्यों यूलिया को दूसरे के सामने शर्मिंदा करते हैं। प्यार सम्मान पर आधारित बोता है और अगर वह आपका सम्मान नहीं कर सकता तो इसका मतलब यह है कि उसने कभी आपसे प्यार किया ही नहीं। मुझे यूलिया के लिए बुरा लग रहा है।'



एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यह जैंटलमैन का काम नहीं है इस तरह एक लड़की को पीछे छोड़ दिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सलमान खान और यूलिया की डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही है लेकिन आजतक दोनों ने अपने अफेयर को कंफर्म नहीं किया है। कई मौकों पर यूलिया को सलमान खान के फैमिली फंक्शन में देखा जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी कटरीना कैफ संग बनी है। वहीं उनकी फिल्म 'अंतिम' का ट्रेलर भी आ चुका है। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा अहम भूमिका में हैं। सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की भी तैयारी चल रही है। 

Content Writer

Smita Sharma