शाॅर्ट्स में जॉगिंग पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले-''Oh कितनी काली है ये इसकी टांगे तो देखो''

11/11/2020 2:56:49 PM

मुंबई: इंडस्ट्री की दीवा मलाइका अरोड़ा सबसे स्टाइलिश हसीनाओं में से एक हैं। मलाइका जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी और फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब हो जाते हैं। वह घर से बाहर हमेशा ही एक से बढ़कर एक लुक कैरी करके निकलती हैं। हालांकि उन्हें अपने लुक्स की वजह से ट्रोल होना पड़ता है।

हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, बीती शाम नलाइका जॉगिंग के लिए अपने घर से बाहर निकलीं। इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर के टैंक टाॅप और व्हाइट शाॅर्ट्स में नजर आईं।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मलाइका अरोड़ा मास्क पहनकर ही बाहर निकलती हैं। इस दौरान मलाइका शाॅर्ट्स में अपनी टांगे फ्लाॅन्ट करती दिखी। लेकिन मलाइका ये लुक फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें उनके स्किन कलर को लेकर ट्रोल करना शुरु कर दिया।

 

एक यूजर ने लिखा-'ओह कितनी डार्क है ये इसकी टांगें तो देखो।' मलाइका अरोड़ा ने पपराजी को देखकर उनकी ओर अपना हाथ भी हिलाया। वैसे मलाइका हमेशा ही बेहद स्टाइलिश अंदाज में खुश होकर पोज देती हैं। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

बता दें कि मलाइका 9 नवंबर को अपने बेटे अरहान का 18वां जन्मदिन भी मनाया था। इस मौके पर उन्होंने बेटे की तस्वीरों का एक वीडियो और बेटे के साथ अपना एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था

 

 

Smita Sharma