साड़ी लुक में पति संग दोस्त की शादी में पहुंची गौहर,फैंस बोले-छी, यार इतना ओल्ड फैशन क्यों?

1/9/2021 11:47:23 AM

मुंबई: बी-टाउन का न्यूलीवेड कपल गौहर खान और जैद दरबार को शुक्रवार रात मुंबई के एक हाॅटेल के बाहर स्पाॅट किया गया। गौहर और जैद दोस्त की वेडिंग अटेंड करने आए थे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो गौहर साड़ी लुक में नजर आईं। गौहर ने रेड ब्लाउज और ब्लैक स्कर्ट कैरी की थी। साड़ी का पल्लू येलो कलर का था। गौहर ने अफने लुक को मिनिमल मेकअप, हैवी ईयरिंग्स और नेकलेस से कंप्लीट किया था।

इसके साथ उन्होंने बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाया था। वहीं जैद गोल्डन शेरवानी में नजर आए। जहां कुछ लोग गौहर के लुक को पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ ने गौहर को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

एक यूजर ने लिखा- 'साड़ी कितनी ओल्ड फैशन है।' 

एक यूजर ने लिखा- 'कितने बेकार कपड़े चूज किए हैं।'

एक ने लिखा- 'छी ये क्या पहना है।' 

अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा-'बाल कितने गंदे लग रहे हैं। एकदम पेंडू टच।' 
एक ने लिखा-'शादी के बाद इसकी ड्रेसिंग सेंस को क्या हो गया है।'

 

गौहर और जैद 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थे। काम की बात करें तो गौहर हाल ही में बिग बाॅस 14 में नजर आईं थीं।

इसमें उन्होंने तूफानी सीनियर्स बन एंट्री ली थी। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं जैद की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सालाना कमाई 70-80 लाख रुपए के बीच है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा इंस्टाग्राम पोस्ट्स, म्यूजिक वीडियो और डांस वीडियो के जरिए आता है।


 

Smita Sharma