सुशांत केस: सोशल मीडिया पर उड़ी मुंबई पुलिस की धज्जियां,ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #ShameOnMumbaiPolice

7/31/2020 11:01:02 AM

मुंंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ महीने हो गया है लेकिन मुंबई पुलिस को इस जांच में अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा। ऐसे में अब मुंबई पुलिस कई लोगों के शक के घेरे में आ गई। इतना ही नहीं सुशांत के पिता के बयान ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है।

सुशांत पिता कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि उनके बेटे के निधन के 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस कुछ खास हासिल नहीं कर पाई है, इससे कहीं न कहीं यह संदेश जाता है कि वह जानबूझकर कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती। पिछले कई घंटे से सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की धज्जियां उड़ रही है ट्विटर पर हैशटैग ShameOnMumbaiPolice ट्रेंड कर रहा है और अब तक कई लोग लोग इस अभियान में शामिल हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार मुंबई पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि  पुलिस बॉलीवुड माफिया के आगे सरेंडर हो गई है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  देखें लोगों के ट्वीट्स ......

 

 

 

 

 

Smita Sharma