यूजर का स्वरा भास्कर से सवाल-''क्या दक्षिणपंथी सोच वाले भी आपको दिल दे सकते हैं'', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

1/16/2021 12:51:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर ट्वीट्स के जरिए सोशल साइट पर एक्टिव रहती हैं। हालांकि अपने विचारों और बयानों की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं। स्वरा वामपंथी विचारधारा रखती हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि स्वरा किसी दक्षिणपंथी विचाराधारा वाले शख्स का क्रश हो सकती हैं?

हाल ही में स्वरा भास्कर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की होगी। अक्सर ट्रोल होने वाली स्वरा से एक यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि वे जवाब ही नहीं दे पाईं। स्वरा का ये ट्वीट चर्चा में बना है।

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने स्वरा से सवाल किया-'क्या दक्षिणपंथी होकर भी स्वरा भास्कर पर क्रश की अनुमति है?' एक्ट्रेस ने यूजर के इस सवाल का कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया बल्कि उन्होंने हंसी वाले इमोजी बनाकर लिखा-'आज का सवाल।'उन्होंने कुछ और दिल की आंखों के इमोजी भी बना दिए। 

बता दें कि स्वरा ने विभिन्न दलों से संबंधित राजनीतिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर चुकी हैं। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कन्हैया कुमार, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आतिशी मार्लेना शामिल हैं।स्वरा भास्कर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हिस्सा भी रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंची थी। 

Smita Sharma