एड के कारण के मुश्किलों में वरुण धवन, लोगों ने लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

9/7/2021 5:04:21 PM

मुंबई. एक्टर वरुण धवन इन दिनों मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल एक्टर लक्स कोजी के एक एड में नजर आ रहे हैं। इस एड के कारण वरुण विवादों में घिर गए हैं। अमूल माचो ने इसे अपने एड की कॉपी बताया है। वहीं यूजर्स ने वरुण के इस एड पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।


अमूल माचो कंपनी ने आरोप लगाया है कि वरुण का यह कमर्शियल साल 2007 में आए उनके एड टोइंग अंडरवियर एड से मिलता- जुलता है। माचो इनरवियर के मेकर्स ने लक्स कोजी पर विज्ञापन की कथित तौर पर नकल करने पर शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज कराते हुए अमूल माचो कंपनी ने कहा- दोनों ही विज्ञापनों में महिला ने एक ही तरीके से अंडरवियर पकड़ा है। इतना ही नहीं अंडरवियर का कलर, शेप भी एक सा ही है। साथ ही एड में सपोर्टिंग कास्ट का रिएक्शन, म्यूजिक थीम, एड में स्मॉल टाउन की सेटिंग सभी उनके विज्ञापन से मेल खाता है। वहीं लोग भी इस एड को लेकर वरुण पर भड़के गए हैं और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। लोग वरुण को ट्रोल कर रहे हैं।


बता दें लक्स कोजी ने इस आरोप को नकारते हुए कहा- 'टीवी पर जारी हमारे विज्ञापन को हमारी 'क्रिएटिव एजेंसी' ने तैयार किया। यह नकल किए गए विचार पर आधारित नहीं है। हमें लगता कि विज्ञापन की सफलता से खतरा महसूस होने पर प्रतिस्पर्धी कंपनी निराधार आरोप लगा रही है।' 

Content Writer

Parminder Kaur