ड्रेसिंग सेंस की वजह से यूजर्स के निशाने पर आईं सोनम, बोले-''ये क्या पहन रखा है, ज्यादा ही ठंड लग रही है''

8/30/2019 9:55:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन सेंस से हर किसी के दिलों में राज करती हैं। हर मौके पर ये एक्ट्रेस अपने ट्रेंडी लुक से छा जाती हैं। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न ये एक्ट्रेस हर कपड़े में अपने लुक से तारीफ पाती हैं। हालांकि कई बार वह अपनी इसी ड्रेसिंग सेंस की वजह से वह ट्रोल भी हो जाती हैं।

ऐसा ही कुछ एक बार फिर सोनम के साथ हुआ। दरअसल, सोनम की अपकमिंग फिल्म फिल्म द जोया फैक्टका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसका ट्रेलर काफी जबरदस्त है।

इसके साथ ही सोनम कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में वह मुंबई में स्पाॅट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर की हाईनेक टीशर्ट के साथ व्हाइट कलर का शाॅर्ट ओवरकट और स्कर्ट पहने हुए नजर आईं।

इस लुक के साथ सोनम ने रेड कलर के लैदर बूट को चुना। लुक के साथ सोनम कपूर ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल बनाई हुई थी। प्रमोशन के दौरान वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं लेकिन लोगों को उनका फैशन पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया। 

देखें लोगों के कमेंट 

एक यूजर ने लिखा-'मुंबई में मौसम के दौरान इस तरह का नेक वाला टॉप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। इसके साथ ही लैदर बूट भी मौसम के हिसाब से सही नहीं है।'वहीं एक यूजर ने लिखा-'यह हमेशा ड्रेस कुछ ज्यादा ही कैरी कर लेती हैं। कभी सिंपल भी नजर आ जाया करें।' एक यूजर ने लिखा कि क्या पहन रखा है। वहीं एक ने लिखा कि कुछ ज्यादा ही ठंड लग रही है। हांलकि ट्रोल होने के बावजूद फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। उनके इस लुक की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो इसमें सोनम के अपोजिट दलकीर सलमान है। 'द जोया फैक्टर' इसी नाम से लिखे गए अनुजा चौहान के नॉवल पर आधारित है। इसकी कहानी एक लड़की की है जिसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है।

फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा फॉक्स स्टार स्टूडियो ने संभाला है। 
 

Smita Sharma