Video: रैंप पर अचानक लड़खड़ाई पाकिस्तानी मॉडल, साथ चल रहे शख्स ने किया ऐसा....

11/3/2019 2:04:02 PM

मुंबई: पाकिस्तान में फैशन पाकिस्तान वीक चल रहा है। इस फैशन शो में पाकिस्तान कई माॅडल्स ने हिस्सा लिया। इस फैशन शो की खई वीडियोज सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इस फैशन शो का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।दरअसल, फैशन वीक के तीसरे दिन केशा सिद्दिकी रैम्प पर वॉक कर रही थीं। तभी उनकी हील्स टूट गईं। उनके पीछे ही साथी मॉडल सुभान अवान चल रहे थे।

उन्होंने केशा को न सिर्फ गिरने से बचाया बल्कि उनके हील्स भी उतारे ताकी वो रैम्प वॉक ठीक से पूरा कर सकें। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुभान अवान रैम्प पर बैठे हैं और केशा के हील्स को उतार रहे हैं।

मॉडल के ऐसा करने पर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस माॅडल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग सुभान अवान को 'ट्रू जेंटलमेन' कह रहे हैं।

 

Smita Sharma